तेहरान: इजरायली हमलों के बीच ईरान में हाल के दिनों में कई सैनिक, और सैन्य अधिकारी ड्यूटी पर रिपोर्ट करने में विफल रहे हैं या आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया।
यह खुलासा ईरानी समाचार संस्थान फरदा ने अपनी रिपोर्ट में किया है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार कुछ कर्मी अपनी चौकियों से भाग गए हैं और कहीं छिप गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सश बल जनरल स्टाफ के वरिष्ठ न्यायपालिका अधिकारियों ने विभिन्न शाखाओं को कड़ी चेतावनी दी है कि किसी भी अवज्ञा या भगोड़ेपन को इस्लामिक गणराज्य की सुरक्षा के लिए एक गंभीर झटका और देशद्रोह माना जाएगा, चाहे वह दुश्मन की मदद करने या व्यक्तिगत कारणों से प्रेरित हो। इस बीच,ईरान पर इजरायली हमले में कल पुलिस खुफिया के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गयी। ईरानी मीडिया ने बताया कि ईरान के कानून प्रवर्तन कमान के खुफिया संगठन के उप प्रमुख अलीरेजा लोटफी की इजरायली हमले में मौत हो गयी। वहीं, इजरायल ने दावा किया है कि कल ईरान में कई लक्षय़ों पर समन्वित हमलों में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के सैकड़ों सदस्य मारे गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...