Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध नशेयां विरुद्ध : कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्कर के एक और अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

June 25, 2025

युद्ध नशेयां विरुद्ध : कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्कर के एक और अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के तहत आज एक नशा तस्कर के एक और अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। नगर निगम जालंधर द्वारा कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से स्थानीय उपकार नगर में यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि नगर निगम जालंधर को उपकार नगर निवासी कुलवंत सहोता के अवैध निर्माण के बारे में सूचना मिली थी, जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस कमिश्नर सैंट्रल अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण को गिरा दिया, जिससे नशा तस्करों को सख्त संदेश गया कि जालंधर में नशे से संबंधित कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस द्वारा पहले भी ऐसी कार्रवाईयां की गई हैं जिसमें जिले भर में नशा तस्करों से जुड़े अवैध कब्जों को ध्वस्त करना भी शामिल है। पुलिस कमिश्नर ने कमिश्नरेट पुलिस की ओर से समाज से नशे के उन्मूलन के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और नागरिकों से जालंधर को नशा मुक्त बनाने में अपना सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

ये भी देखें :- BJP ने बंगाल में 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, बड़े चेहरों और नए नेताओं पर दांव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें