Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSNL का बड़ा धमाका! अब घर बैठे मंगवाएं सिम, वेबसाइट से करें KYC और पाएं होम डिलीवरी की सुविधा

June 25, 2025

BSNL का बड़ा धमाका! अब घर बैठे मंगवाएं सिम, वेबसाइट से करें KYC और पाएं होम डिलीवरी की सुविधा

BSNL SIM Order : सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए लगातार नए-नए ऑफर और सुविधाएं ला रही है। इसी कड़ी में अब BSNL ने एक और नई और बेहद उपयोगी सेवा की शुरुआत की है, जिसके तहत ग्राहक घर बैठे BSNL सिम कार्ड का ऑर्डर देकर उसकी होम डिलीवरी पा सकते हैं।

कैसे मंगवाएं घर बैठे BSNL का सिम कार्ड?

BSNL ने इसके लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की है, जहां से यूजर्स अपना सिम कार्ड मंगवा सकते हैं। ग्राहक नीचे दिए गए लिंक पर जाकर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं:
https://sancharaadhaar.bsnl.co.in/BSNLSKYC/

यहां ग्राहक खुद से सेल्फ KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद सिम कार्ड सीधे आपके पते पर डिलीवर किया जाएगा।

सिम ऑर्डर करने की प्रक्रिया:

1. उपरोक्त लिंक पर जाएं।
2. अपना पिनकोड, नाम और एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
3. बताएं कि सिम आप अपने लिए, परिवार/रिश्तेदार या परिचित व्यक्ति के लिए ले रहे हैं।
4. दिए गए वैकल्पिक नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे वेरीफाई करना होगा।
5. KYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिम डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ग्राहक चाहे तो प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन के लिए इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

समस्या होने पर कहां करें संपर्क?

यदि किसी ग्राहक को इस प्रक्रिया में कोई दिक्कत आती है, तो वे BSNL के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क कर सकते हैं।

4G और 5G सेवाओं की ओर बढ़ता कदम

BSNL ने जानकारी दी है कि कंपनी जून 2025 तक पूरे देश में 1 लाख 4G साइट्स स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। साथ ही, BSNL बहुत जल्द 5G सेवाएं भी लॉन्च करेगी। कुछ चुनिंदा शहरों में कंपनी ने Q-5G FWA (Fixed Wireless Access) सेवा भी शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 999 रुपये प्रति माह है और इसमें 100 Mbps की स्पीड मिल रही है।

कम दाम में बढ़िया प्लान्स… प्राइवेट कंपनियों को दे रहा टक्कर

BSNL अपने ग्राहकों को निजी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स दे रहा है। इसी कारण BSNL सिम की मांग में तेजी आई है, और अब इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक बिना दुकान पर जाए घर बैठे नया सिम प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें