Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BAN vs SL : बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

June 25, 2025

BAN vs SL : बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

BAN vs SL : श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। बांग्लादेश ने बुधवार को कोलंबो में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने पुष्टि की है कि वह खुद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को कुसल मेंडिस से टेस्ट कैप मिली है, जो छठे नंबर पर पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। सोनल का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है।

इसके साथ ही बांग्लादेश ने जकार अली की जगह मेहदी हसन को मौका दिया है। हसन महमूद चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। ऐसे में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का यह मैच निर्णायक होगा। दोनों देशों के बीच टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक कुल 27 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंका का दबदबा रहा है। श्रीलंका ने अब तक 20 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ एक टेस्ट जीता है। इनके अलावा छह मैच ड्रॉ रहे हैं।

पहले टेस्ट की बात करें तो बांग्लादेश के लिए नजमुल शंतो और मुशफिकुर रहीम ने शतक लगाए थे, जिसके दम पर बांग्लादेश ने पहली पारी में 495 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने 485 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 10 रन की बढ़त मिली थी। इस टीम ने दूसरी पारी 285/6 के स्कोर पर घोषित की, लेकिन मैच खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम के सिर्फ चार विकेट गिरे। मैच ड्रॉ रहा।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग XI-

श्रीलंका:
पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सोनल दिनुशा, थारिंडु रथनायके, प्रभात जयसूर्या, विश्वा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो।

बांग्लादेश:
शादमान इस्लाम, इनामुल हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, नाहिद राणा, इबादत हुसैन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें