Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-NCR में जारी रहेगा बारिश का दौर, उमस से नहीं मिलेगी रहत

June 25, 2025

दिल्ली-NCR में जारी रहेगा बारिश का दौर, उमस से नहीं मिलेगी रहत

Delhi Weather : भारतीय मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 25 जून से 1 जुलाई तक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश जारी रहेगी, लेकिन उमस से राहत मिलने की संभावना कम ही है।

हालांकि, मौसम विभाग की ओर से फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे सामान्य जनजीवन पर गंभीर असर पड़ने की संभावना नहीं है। 25 जून को बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है। आर्द्रता भी अधिक रहेगी, जो अधिकतम 81 प्रतिशत और न्यूनतम 75 प्रतिशत रहने की संभावना है।

26 जून को सुबह के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। जिसमें भारी बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन मौसम आमतौर पर बादल छाए रहे और मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद 27 से 30 जून तक लगातार बारिश की संभावना है। 27 और 29 जून को फिर से आंधी के साथ बारिश होगी, जबकि 28 से 30 जून के बीच बादल छाए रहने के बीच मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान तापमान अधिकतम 33-34 डिग्री और न्यूनतम 26-27 डिग्री के बीच बना रहेगा। एक जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आंधी के साथ बारिश होगी और आर्द्रता 85 प्रतिशत तक रहेगी। हालांकि मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन हवा में नमी अधिक होने से उमस काफी अधिक रहेगी, जिससे लोग परेशान रह सकते हैं। दिनभर बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन उमस से निजात मिलने में समय लगेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें