Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटलों में ले जाकर किया गैंगरेप; 15 साल की पीड़िता की आपबीती सुन रह जाएंगे दंग

June 25, 2025

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटलों में ले जाकर किया गैंगरेप; 15 साल की पीड़िता की आपबीती सुन रह जाएंगे दंग

बिहार डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मूल रूप से नालंदा की रहने वाली लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ 4 लड़कों ने दरिंदगी की। बताया जा रहा है कि आरोपी 8वीं और 10वीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट हैं। आरोपियों ने विभिन्न होटलों में ले जाकर पीड़िता के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी लड़की के परिचित हैं।

वारदात करीब एक माह पुरानी है, जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक महीने पहले उसकी दोस्ती पटना निवासी एक लड़के से हुई थी।

नालंदा के होटल में हुई थी मुलाकात

दोनों की पहली मुलाकात नालंदा के दीप नगर इलाके में स्थित एक होटल में हुई थी। नालंदा में मिलने के बाद आरोपी लड़के ने पीड़िता का भरोसा जीता और दोबारा मिलने के लिए पटना बुला लिया। यहां पहले आरोपी ने खुद रेप किया और फिल अपने 3 अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने रेप किया।

धमकी देकर होटलों में की दरिंदगी

बाद में उसे धमकी देकर आरोपी विभिन्न होटलों में ले जाते और दुष्कर्म कर धमकी देते। आरोपियों ने उसके साथ मेहंदीगंज, बाईपास और कोतवाली थाना क्षेत्रों के अलग-अलग होटलों में रेप की वारदात को अंजाम दिया है। लोकलाज के डर से उसने किसी को अपने साथ हुई वारदात के बारे में नहीं बताया। अब पीड़िता ने गर्भवती होने पर कोतवाली थाने में पहुंचकर केस दर्ज करवाया है।

सभी आरोपी नशे की आदी

वहीं, नाबालिग आरोपियों के परिजनों का कहना है कि सभी नशे के आदी हैं। इन लोगों को सुधारने के लिए पटना लाए थे, लेकिन यहां आने के बाद और बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत सबसे पहले पीड़िता ने मेहंदीगंज थाने में दी थी, लेकिन यहां शिकायत दर्ज नहीं हुई। इसके बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें