Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 116वें दिन: 1.8 किलो हेरोइन, 2.4 किलो अफीम और 28 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 153 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

June 25, 2025

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 116वें दिन: 1.8 किलो हेरोइन, 2.4 किलो अफीम और 28 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 153 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए नशे के विरुद्ध युद्ध के 116 दिन पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने बुधवार को 153 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1.8 किलो हेरोइन, 2.4 किलो अफीम और 28890 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, 116 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 19,185 तक पहुंच गई है।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट उप समिति का गठन भी किया है।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 102 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1600 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 533 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 104 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिनभर चले अभियान के दौरान 545 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) को लागू किया है, पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ के हिस्से के रूप में आज 85 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें