Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अज्ञात कार चालक फरार

June 26, 2025

हरियाणा में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अज्ञात कार चालक फरार

कैथल में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति नेशनल हाइवे 152 से होते हुए अपने गांव जा रहा था। इसी बीच व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही व्यक्ति सड़क पर जा गिरा। जिसके बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

पीड़ित को राहगीरों ने सड़क पर घायल हालत में पड़ा देखा तो कुछ लोगों ने उसकी मदद की। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुआ था। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव बत्ता निवासी 43 वर्षीय जनक राम के रूप में हुई है। जनक राम अपने गांव जा रहें थे। उसी बीच उन्हें लापरवाही से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा झिलमिल ढाबे के पास घटित हुआ। जिसके बाद राहगीरों ने जनक राम को अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके अलावा घटनास्थल पर भी एक टीम ने पहुंच कर मुआयना किया। परिजन भी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंच कर पुलिस कर्मियों ने परिजनों के बयान दर्ज किए।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात कार चालक की पहचान करने में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें