Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी मिशनों में एकत्र किये गये चंद्र मिट्टी के नमूनों का सार्वजनिक प्रदर्शन

June 26, 2025

चीनी मिशनों में एकत्र किये गये चंद्र मिट्टी के नमूनों का सार्वजनिक प्रदर्शन

इंटरनेशनल डेस्क। 25 जून को बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति के 68वें सत्र के दौरान, चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन और विएना स्थित चीनी स्थायी मिशन ने संयुक्त रूप से वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में “चीन की चंद्र अन्वेषण परियोजना के 20 वर्ष” उपलब्धि प्रदर्शनी आयोजित की। पहली बार, छांग अ-5 और छांग अ-6 मिशनों के दौरान एकत्र किए गए चंद्रमा की मिट्टी के नमूनों को संयुक्त राष्ट्र में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया।

 वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में चीन के स्थायी प्रतिनिधि ली सोंग ने प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि चीन से प्राप्त चंद्र मिट्टी के नमूने “सपनों का पीछा करने, अन्वेषण करने का साहस करने, कठिनाइयों को दूर करने के लिए एक साथ काम करने और समान जीत परिणामों के लिए सहयोग करने” की चंद्र अन्वेषण भावना को मूर्त रूप देते हैं। यह प्रदर्शित करते हैं कि चीन समानता, पारस्परिक लाभ, शांतिपूर्ण उपयोग और समावेशी विकास के सिद्धांतों का पालन करता है। उन्होंने कहा कि छांग अ ने चंद्र भूमि में हमें बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति के मंचों पर बाह्य अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण ढंग से अन्वेषण और उपयोग करने के मानव अभियान को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक दूसरे के करीब ला दिया है।

 संयुक्त राष्ट्र बाह्य अंतरिक्ष मामले कार्यालय की निदेशक होला मैनी ने अंतरिक्ष अन्वेषण में चीन की महान उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी और प्रदर्शनी के लिए विएना स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पहला चाँद का सुदूर  नमूना लाने के लिए चीन को धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति के रूप में चीन एक महत्वपूर्ण अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा, मुख्य मंच के रूप में बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति की भूमिका को बढ़ावा देगा तथा वैश्विक बाह्य अंतरिक्ष प्रशासन को बढ़ावा देगा।

चीन के चंद्र मिट्टी के नमूनों ने वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सनसनी फैला दी है। कई राजदूत, प्रतिनिधि और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी इसे देखने के लिए रुके, तथा बातचीत करने और तस्वीरें लेने के लिए चीनी बूथ के सामने एकत्र हुए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें