गडकरी ने कहा कि ईंधन बदलने से न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि लॉजिस्टिक लागत भी कम होगी। उन्होंने कहा कि नई सड़कें बनाने और ईंधन में बदलाव से हमारी लॉजिस्टिक लागत एकल अंक में होगी और चालू वर्ष के अंत तक घटकर नौ प्रतिशत तक आ जाएगी। मंत्री ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि नई सड़कें बनाने और ईंधन में बदलाव से आपकी लॉजिस्टिक्स लागत एकल अंक में यानी नौ प्रतिशत पर आ जाएगी और यह इस साल के अंत तक होगा। मंत्री ने कहा कि नवीनतम सव्रेक्षण से पता चलता है कि भारत की लॉजिस्टिक लागत में छह प्रतिशत की कमी आई है।
गडकरी ने कहा, आज दुनिया में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की तुलना में चीन में लॉजिस्टिक लागत आठ प्रतिशत है, अमेरिका और यूरोपीय देशों में यह 12 प्रतिशत है और भारत में यह 16 प्रतिशत है, लेकिन अब चीजें तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मंत्री ने वैकल्पिक ईंधन या जैव ईंधन अपनाने की भी अपील की और कहा कि यह आर्थिक रूप से व्यवहार्य है। गडकरी ने कहा, भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमें अपना निर्यात बढ़ाने की जरूरत है और इस कारण से हमें कच्चे माल की लागत को कम करना होगा।’’
मेष: दिन शुभ रहेगा...