Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां पर अज्ञात व्यक्तियों ने की फायरिंग, साथ बैठे ड्राइवर की मौत

June 26, 2025

Breaking: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां पर अज्ञात व्यक्तियों ने की फायरिंग, साथ बैठे ड्राइवर की मौत

बटाला से देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। आपको बतादें कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर पत्नी सविंदर सिंह, निवासी गांव भगवानपुर पीएस सिविल लाइन बटाला स्कॉर्पियो कार नंबर पीबी-02-ईएम-5386 में थी, उनके साथ उनका ड्राइवर करणबीर सिंह भी था। तभी अचानक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और उन पर गोलियां चला दी। इस हादसे में ड्राइवर करणबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और हरजीत कौर घायल हो गई जिन्हे बटाला के एक अस्पताल दाखिल करवाया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- नीलाम हुई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, मुंबई का बोलीदाता बना खरीदार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें