Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आसमान में चोरी, Indigo Flight में यात्री ने चुराई लाइफ जैकेट, वायरल हुआ Video

June 27, 2025

आसमान में चोरी, Indigo Flight में यात्री ने चुराई लाइफ जैकेट, वायरल हुआ Video

नेशनल डेस्क : इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक यात्री को फ्लाइट के अंदर लाइफ जैकेट चोरी करते हुए देखा जा रहा है। यह वीडियो उसी फ्लाइट में सफर कर रहे एक अन्य यात्री ने रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया साइट ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर कर दिया।

यात्री ने रंगे हाथ पकड़ा गया 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक फ्लाइट की सीट के नीचे से लाइफ जैकेट निकाल रहा है और उसे चुपचाप अपने बैग में रख रहा है। तभी फ्लाइट में मौजूद एक जागरूक यात्री ने उसे ऐसा करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उसने कड़ी आवाज़ में टोका और कहा “आपको काफी समय से देख रहा हूं। ये आप क्या कर रहे हो? आप लाइफ जैकेट चोरी कर रहे हो। ये यात्रियों की सुरक्षा के लिए होता है, और आप इसे बैग में छिपा रहे हो। ये गलत है।” हालांकि यह वीडियो किस फ्लाइट का है और कब का है, इसकी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

इंडिगो ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को लेकर इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ना ही वीडियो में नजर आ रहे आरोपी यात्री की पहचान हुई है और ना ही उसके खिलाफ किसी कार्रवाई की पुष्टि हुई है।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूज़र ने लिखा “ऐसे यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से हमेशा के लिए बैन कर देना चाहिए। इनके पासपोर्ट भी जब्त किए जाने चाहिए।” एक अन्य ने कमेंट किया, “लाइफ जैकेट चोरी करना सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि एक सुरक्षा से जुड़ा अपराध है। इसके लिए सख्त सजा होनी चाहिए।” कई यूजर्स ने यह भी कहा कि अब “फ्लाइट में चोर सफर कर रहे हैं”, और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

फ्लाइट से लाइफ जैकेट चोरी,  क्यों है यह गंभीर अपराध?

फ्लाइट में मौजूद लाइफ जैकेट एक जरूरी सुरक्षा उपकरण होता है, जिसे केवल इमरजेंसी में इस्तेमाल किया जाता है। इसे चोरी करना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे अन्य यात्रियों की जान को भी खतरा हो सकता है। विमानन सुरक्षा नियमों के तहत, इस तरह की हरकत दंडनीय अपराध मानी जाती है और इसके लिए जुर्माना, गिरफ्तारी या फ्लाइट बैन तक लगाया जा सकता है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या फ्लाइट में यात्रियों की निगरानी और सुरक्षा पर्याप्त है? साथ ही यह भी जरूरी हो गया है कि एयरलाइंस और विमानन प्राधिकरण इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करें ताकि भविष्य में कोई भी यात्री ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें