Gang rape Case : कोलकाता के कस्बा इलाके में 25 जून की शाम को एक लॉ की छात्रा के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना शाम 7:30 बजे से रात 8:50 बजे के बीच हुई। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद व प्रमित मुखोपाध्याय के रूप में हुई है। इनमें से दो आरोपी अभी भी लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि एक आरोपी कॉलेज का पूर्व छात्र है। गुरुवार शाम को दो छात्रों को तालबगान इलाके से हिरासत में लिया गया। इनकी जानकारी के आधार पर बाद में मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा को भी पकड़ा गया।
VIDEO | Nadia: Union Minister & West Bengal BJP President Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) on the alleged gang-rape of a law college student in Kolkata’s Kasba area says: “Such incidents will keep happening one after another here because the Chief Minister always tries to… pic.twitter.com/uE3ygg0P3u
— Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2025
बीजेपी ने ममता सरकार पर बोला हमला
घटना के बाद बीजेपी ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री और बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा “इस तरह की घटनाएं बंगाल में बार-बार होती हैं क्योंकि मुख्यमंत्री दुष्कर्म जैसे मामलों को अक्सर ‘छोटी बात’ कहकर नजरअंदाज करती हैं। यह उसी सोच का नतीजा है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...