Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुंग चुन ने एससीओ रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों से मुलाकात की

June 27, 2025

तुंग चुन ने एससीओ रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों से मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी रक्षा मंत्री तुंग चुन ने 26 जून को पूर्वी चीन के छिंगताओ शहर में अलग-अलग तौर पर एससीओ रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने वाले एससीओ महासचिव और उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और भारत के समकक्षों से मुलाकात की।

तुंग चुन ने कहा कि एससीओ सच्चे मायने में बहुपक्षवाद का अभ्यास करने और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने की महत्वपूर्ण शक्ति है। इस सम्मेलन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एससीओ के विभिन्न सदस्यों का शांगहाई भावना पर कायम रहकर एकता व सहयोग का संकल्प व विश्वास मजबूत करने का संदेश भेजा है।

उम्मीद है कि विभिन्न पक्ष मिलकर इस सम्मेलन की समानताएं लागू कर एकतरफावाद, संरक्षणवाद और प्रभुत्ववाद के गंभीर प्रभाव से निपटेंगे और क्षेत्रीय समृद्धि व स्थिरता में अधिक निश्चितताएं व सकारात्मक ऊर्जा डालेंगे। चीनी पक्ष विभिन्न सदस्य देशों के रक्षा विभागों व सेनाओं के साथ घनिष्ठ समन्वय कर रक्षा व सुरक्षा सहयोग में निरंतर नयी प्रगति बढ़ाने और अधिक घनिष्ठ एससीओ साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए शक्ति प्रदान करने को तैयार हैं।

मुलाकात में विभिन्न पक्षों ने चीनी पक्ष से इस सम्मेलन की सफलता के लिए किये गये संपूर्ण इंतजाम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस मौके पर एससीओ रक्षा व सुरक्षा सहयोग का स्तर उन्नत करने और क्षेत्रीय व वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता, विकास तथा समृद्धि बढ़ाने को उत्सुक हैं।

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात में कहा कि भारत और चीन अलग नहीं होने वाले पड़ोसी हैं और दोनों के आदान-प्रदान का लंबा इतिहास है। भारत को चीन के साथ मुठभेड़ व मुकाबला करने का इरादा नहीं है। भारत चीन के साथ मतभेद का उचित निपटारा करने, आदान-प्रदाव व पारस्परिक विश्वास मजबूत करने और द्विपक्षीय सम्बंध का सतत् विकास बढ़ाना चाहता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी देखें :- मौसम बदलने से तापमान में आई गिरावट, कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें