Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

SYL मुद्दे को लेकर केंद्र ने हरियाणा और पंजाब को भेजा पत्र: दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया दिल्ली

June 27, 2025

SYL मुद्दे को लेकर केंद्र ने हरियाणा और पंजाब को भेजा पत्र: दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया दिल्ली

चंडीगढ़: सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच दशकों पुराने विवाद को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर पहल की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र भेजकर इस मुद्दे पर जल्द ही बैठक करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, 10 जुलाई के आसपास दिल्ली में चर्चा हो सकती है।

आपको बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने अपने पूर्ववर्ती मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कार्यकाल में इस मुद्दे पर वार्ता विफल होने के बाद यह पहल की है। अब केंद्र दोनों राज्यों के बीच मध्यस्थता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है।

मई में सुप्रीम कोर्ट ने फिर पंजाब और हरियाणा को मामले को सुलझाने के लिए केंद्र के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले जल शक्ति मंत्री को इस मामले में मुख्य मध्यस्थ नियुक्त किया था और उन्हें “मूक दर्शक” बने रहने के बजाय सक्रिय भूमिका निभाने को कहा था।

पाटिल ने पुष्टि की कि विवाद को सुलझाने के प्रयास जारी हैं। पाटिल ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कुछ आदेश पारित किए हैं और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार हम एसवाईएल मुद्दे को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।”

ये भी देखें :- Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें