
मंडी गोबिंदगढ़: एक शिक्षा संस्थान के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक स्टूडैंट की लाश मिली है, जिसकी पहचान प्रिंस कुमार पुत्न देवेंद्र कुमार निवासी सीरा, सौरा, भालनी चूरामन, शांकी सीतामढ़ी, बिहार के तौर पर हुई है, जोकि मंडी गोबिंदगढ़ की एक शिक्षा संस्थान के हॉस्टल में बीटैक द्वितीय वर्ष का 17 वर्षीय छात्र था, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार मंडी गोबिंदगढ़ में मजदूरी करने वाले प्रिंस के मामा प्रेम कुमार व सुनील कुमार ने बताया कि बेटे के बेहतर भविष्य के लिए पिता कर्ज लेकर बीटैक करवा रहे थे। किंतु उन्हें आज पता लगा है कि बेटे की मौत दो दिन पहले हो चुकी है, जिसकी लाश आज हॉस्टल के कमरे से बरामद की गई है। बेटे की मौत के बाद परिवार बिहार से गोबिंदगढ़ के लिए रवाना हो गया है। पुलिस परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम करवा आगे की कार्रवाई करेगी। प्रिंस की मौत कैसे हुई इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत सामने नहीं आए हैं। सरहिंद पुलिस के इंस्पैक्टर पवन कुमार फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...