Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित 3 लोग क़ाबू

June 27, 2025

नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित 3 लोग क़ाबू

राजपुरा: शंभू पुलिस ने नवजात शिशुओं को नि:संतान दंपतियों को बेचने की साजिश रचने वाली मुख्य आरोपी महिला सहित 3 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने वीरवार को इस गैंग के लोगों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वे एक नवजात को बेचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बच्चे को रेस्क्यू करने के साथ ही गैंग की महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां जज ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

एएसआई व आईओ भान सिंह ने बताया कि पकड़े गए कुलदीप कौर पत्नी अमनदीप सिंह निवासी गांव मीरहेड़ी धूरी जिला संगरूर, सन्नी मेहता पुत्र ओमप्रकाश वार्ड नम्बर-3 गुरद्वारे वाली गली मानसा, वकील सिंह पुत्र गुरबचन सिंह गांव अक्कावाली मानसा तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद ही सही और पूरी जानकारी मिल सकेगी। जो जानकारी हमें मिली है कि नवजात शिशुओं को नि:संतान दंपतियों को बेचने की साजिश रचने वाली मुख्य आरोपी ने एक ऐसी दंपति से संपर्क किया था, जिनकी आर्थिक हालत बेहद खराब थी।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने ही उस दंपति को गरीबी से उबरने का लालच देकर अपने नवजात बच्चे को बेचने के लिए प्रेरित किया था। रिमांड पर लेने के बाद ही इनसे पूछा जाएगा कि बरामद नवजन्मी बच्ची किसकी है क्या उसे खरीदा गया है या चोरी किया गया है। नवजन्मी बच्ची किसे देनी थी और कितने में बेचा जाना था। आरोपी बच्चे के लिए ग्राहक कैसे ढूंढते थे यह सब जांच का विषय है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह की नजर अस्पतालों पर रहती है, जो गरीबी से लाचार होते हैं उनसे यह लोग संपर्क करते हैं और उन्हें प्रलोभन देकर बच्चे का सौदा कर आगे बेच देते हैं।

ये भी देखें :- मौसम बदलने से तापमान में आई गिरावट, कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें