Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी से पहले अपने मंगेतर से कभी शेयर न करें ये 5 बातें, नहीं तो टूट जाएगा रिश्ता!

June 28, 2025

शादी से पहले अपने मंगेतर से कभी शेयर न करें ये 5 बातें, नहीं तो टूट जाएगा रिश्ता!

रिलेशनशिप डेस्क : इंगेजमेंट होने के बाद लड़का और लड़की के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला आम होता है। इस दौरान दोनों के बीत तेजी से नजदीकियां बढ़ती हैं। कई बार लड़का और लड़की भावनाओं में बह जाते हैं और एक-दूसरे से सीक्रेट बातें भी शेयर कर देते हैं। शादी को प्यार, समझदारी और भरोसे का बंधन माना जाता है।

शादी के बाद लड़का-लड़की एक गाड़ी के पहियों के समान होते हैं, जिनका साथ चलना जरूरी होता है, लेकिन शादी से पहले भी रिश्तों को बरकरार रखने के लिए काफी कुछ करना पड़ता है। शादी से पहले कभी भी अपने मंगेतर से कुछ खास सीक्रेट्स शेयर नहीं करने चाहिए। उन 5 खास बातों के बारे में जानते हैं, जिनको शेयर करने से मंगनी टूट सकती है या रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

  • भले ही आपका किसी से पुराना रिश्ता रहा हो, उससे जुड़ी कोई गहरी बात, शारीरिक संबंध आदि के बारे में कभी अपने मंगेतर को नहीं बताना चाहिए। इससे आपका होने वाला पार्टनर रिश्ता खत्म कर सकता है या संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। सिर्फ और सिर्फ जरूरी बातें ही शेयर करें। पुराने रिश्ते को पास्ट में ही छोड़ दें।
  • अपने परिवार की निजी बातें नहीं शेयर करनी चाहिए। माता-पिता के संबंधों, भाई-बहन से जुड़ी कोई निजी बात आपके परिवार की इमेज को खराब कर सकती है। इससे आपके मंगेतर के मन में भी गलत सोच पैदा हो सकती है।
  • अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में मंगेतर को न बताए। अगर आपने कोई कर्ज आदि ले रखा है तो इससे आपकी इमेज को लेकर मंगेतर के मन में अलग स्थिति बन सकती है।
  • अपनी मेंटल हेल्थ या कोई ऐसी बात जिससे आपके मंगेतर के अंदर भ्रम की स्थिति पैदा करे, शेयर नहीं करनी चाहिए। धीरे-धीरे रिश्ता मजबूत होने पर आप इनको बता सकते हैं।
  • अपने किसी दोस्त की निजी जिंदगी या उसके राज भी मंगेतर के साथ शेयर न करें। इससे आपके होने वाले पार्टनर को लग सकता है कि आपके ऊपर भरोसा नहीं किया जा सकता। उसकी बात भी आप दूसरों को बता सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें