
Ileana DCruz welcomes second child: बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज़ के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहीं एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी में एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। बता दें कि इलियाना ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है, साथ ही उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक और उसका नाम भी अपने फैन्स के साथ साझा किया है।
19 जून को दिया था जन्म
इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके नन्हे बेटे की पहली झलक देखने को मिली। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारा दिल बहुत भरा हुआ है।” इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी लगाया। तस्वीर पर उन्होंने बेटे का नाम भी लिखा – Keanu Rafe Dolan, जिसका जन्म 19 जून 2025 को हुआ।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर सितारों और फैंस की बधाइयों की बारिश
इलियाना के इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा, अथिया शेट्टी, और रिद्धिमा तिवारी समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। फैंस भी इलियाना की पोस्ट पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि इलियाना पहले से ही एक बेटे की मां हैं, और अब वह दो बेटों की मां बन चुकी हैं। उनके घर में एक बार फिर से किलकारियों ने रौनक बढ़ा दी है।
अक्टूबर 2024 में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान
इलियाना ने अक्टूबर 2024 में सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। इसके कुछ महीने बाद, उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन होस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने पेरेंटिंग विचार साझा किए थे।
उन्होंने कहा था, “बच्चों को यह सिखाना जरूरी है कि क्रूर, निर्दयी या स्वार्थी होना प्यार करने लायक गुण नहीं हैं… प्यार को सम्मान और खुशी की तरह ही अर्जित करना पड़ता है।”
फिल्मों से दूर, लेकिन सोशल मीडिया पर रही एक्टिव
हालांकि इलियाना काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के संपर्क में रहती हैं। निजी जिंदगी की झलकियां शेयर कर वह अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं।