Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shefali Jariwala Demise: एक्ट्रेस की मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, फोरेंसिक टीम कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

June 28, 2025

Shefali Jariwala Demise: एक्ट्रेस की मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, फोरेंसिक टीम कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

Shefali Jariwala Demise : बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात शेफाली को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती तौर पर शेफाली की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि शेफाली हार्ट संबंधी और अन्य बीमारियों से भी जूझ रही थीं।

मिर्गी से पीड़ित थीं शेफाली

शेफाली जरीवाला को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता था। वह एक जिम फ्रीक थीं और रोजाना वर्कआउट करती थीं। ‘बिग बॉस-13’ में भी उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर फैंस को प्रभावित किया था।

हालांकि, एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वह मिर्गी (Epilepsy) की बीमारी से पीड़ित हैं। यही वजह थी कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सीमित काम किया। उन्होंने कहा था, “मैं ज्यादा काम नहीं कर सकती क्योंकि मेरी तबीयत इसकी इजाजत नहीं देती।”

‘कांटा लगा’ से रातों-रात बनीं स्टार

बता दें कि शेफाली जरीवाला को साल 2002 में आया गाना ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त पहचान मिली थी। इस म्यूजिक वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया।

‘बिग बॉस-13’ में उनकी दमदार मौजूदगी ने उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी पॉपुलर बना दिया था। इसके अलावा वह अपने पति पराग त्यागी के साथ कई डांसिंग रियलिटी शोज़ में भी नजर आ चुकी थीं।

मुंबई पुलिस कर रही जांच, फोरेंसिक टीम मौजूद

शेफाली की अचानक हुई मौत ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। मुंबई पुलिस की एक टीम बीती रात से ही उनके लोखंडवाला स्थित निवास पर मौजूद है। इसके साथ ही फोरेंसिक यूनिट भी वहां तैनात है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शेफाली की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की औपचारिक पुष्टि की जा सकेगी।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

शेफाली के निधन की खबर फैलते ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस, दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें