Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुद्ध अमोनिया ईंधन वाले आंतरिक दहन इंजन संचालित प्रदर्शन जहाज की पहली यात्रा सफल 

June 28, 2025

शुद्ध अमोनिया ईंधन वाले आंतरिक दहन इंजन संचालित प्रदर्शन जहाज की पहली यात्रा सफल 

इंटरनेशनल डेस्क। दुनिया में पहले शुद्ध अमोनिया ईंधन वाले आंतरिक दहन इंजन संचालित प्रदर्शन जहाज “आनह्वेइ जहाज” की पहली यात्रा 28 जून को चीन के आनह्वेइ प्रांत के हफेई शहर स्थित छाओहू झील में सफल रही। इससे जाहिर है कि समुद्री क्षेत्र में अमोनिया ईंधन के औद्योगिक अनुप्रयोग में बड़ी प्रगति हासिल हुई है। इससे शिपिंग उद्योग में ऊर्जा किफायत व कम प्रदूषण निकासी और हरित विकास के लिए एक नया और व्यवहार्य मार्ग खोला गया। स्वच्छ व कम कार्बन, सुरक्षित व कुशल जल परिवहन ऊर्जा प्रणाली के निर्माण में इसका मील के पत्थर का महत्व है।

बताया जाता है कि दो साल से अधिक समय के गहन शोध के बाद अनुसंधान दल को सिलसिलेवार सफलताएं मिलीं। शोधकर्ताओं ने शुद्ध अमोनिया ईंधन के प्लाज्मा इग्निशन प्रौद्योगिकी, शुद्ध अमोनिया ईंधन के निरंतर दहन प्रौद्योगिकी और हाइड्रोजन उत्पादन के लिए अमोनिया का अत्यधिक कुशल उत्प्रेरक क्रैकिंग आदि कोर तकनीकों पर जीत हासिल की।

जानकारी के अनुसार “आनह्वेइ जहाज” 200kW उच्च गति गैस आंतरिक दहन जेनरेटर सेट और दो 100kW प्रणोदन मोटर और जुड़वां प्रोपेलर प्रणोदन प्रणाली से सुसज्जित है। इसका पूर्ण भार 50 टन है और निर्धारित गति 10 नॉट्स है।

शुद्ध अमोनिया ईंधन वाले आंतरिक दहन इंजन संचालित प्रदर्शन जहाज की सफल यात्रा से इसकी पुष्टि हुई है कि भविष्य में अमोनिया-हाइड्रोजन संलयन ईंधन का व्यापक रूप से समुद्री परिवहन, भूमि परिवहन, औद्योगिक व घरेलू बॉयलर और ठोस ईंधन कोशिकाओं आदि क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकेगा। इससे चीन के चरम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन और कार्बन नूट्रैलिटी लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें