Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जाति के नाम पर देश को बांट रहा विपक्ष’, भामाशाह सम्मान समारोह से सीएम योगी का तीखा प्रहार

June 28, 2025

‘जाति के नाम पर देश को बांट रहा विपक्ष’, भामाशाह सम्मान समारोह से सीएम योगी का तीखा प्रहार

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भामाशाह जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। यह कार्यक्रम उन व्यापारियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था जिन्होंने सबसे ज्यादा टैक्स दिया और समाज में विशेष योगदान दिया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला किया और कहा कि वोट बैंक के लिए विपक्ष देश को जाति और समुदाय के नाम पर लगातार बांटने का काम कर रहा है।

बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे
सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा, ”मैं बार-बार कहता हूं- बंटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो नेक रहोगे। देश को बांटने वाले वही लोग हैं जो माफियाओं के सामने अपनी नाक रगड़ते थे। जब इनके पास सत्ता थी, तब इन्होंने माफियाओं को बढ़ावा दिया।”

डबल इंजन की सरकार ने रोजगार और विकास दिया
सीएम योगी ने अपनी सरकार की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा, ”हमने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना शुरू की जिससे परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहन मिला और लाखों-करोड़ों लोगों को रोजगार मिला। व्यापारियों को अपने उत्पाद दिखाने और बेचने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिला, जिससे कई जिले एक्सपोर्ट हब बन गए।”

पहले माफिया, अब जातिवाद की राजनीति
योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ”पहले ये लोग नौकरी के नाम पर वसूली करते थे और माफियाओं के साथ मिलकर शासन चलाते थे। अब जब वसूली का धंधा बंद हो गया है, तो ये जाति के नाम पर समाज को बांटने में लगे हैं।” उन्होंने यह भी कहा, ”इन लोगों ने सत्ता को माफियाओं के हवाले कर दिया था, जिससे कानून व्यवस्था बर्बाद हो गई थी। लेकिन आज, हमारी सरकार ने कानून का राज कायम किया है।”

कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम में भामाशाह सम्मान उन व्यापारियों को दिया गया जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि समाज और देश को जोड़ने का काम व्यापारियों ने हमेशा किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें