Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर भगवानपुरिया की मां की हत्या पर बवाल, परिवार बोला- मर्डर में सांसद रंधावा के बेटे और अमन जैंतीपुरिया का हाथ

June 29, 2025

गैंगस्टर भगवानपुरिया की मां की हत्या पर बवाल, परिवार बोला- मर्डर में सांसद रंधावा के बेटे और अमन जैंतीपुरिया का हाथ

बटाला: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया (Bhagwanpuria) की मां के कत्ल के मामले में नया मोड आ गया है। अब परिवार वालों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे और जिला परिषद अमृतसर के पूर्व चेयरमैन कांग्रेसी राजिंदर कुमार पप्पू जैंतीपुरिया के बेटे अमन जैंतीपुरिया का नाम लेकर उन पर कड़ी करवाई करने का कथित आरोप लगाया है।

पीड़ित परिवार ने अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर लगाया धरना
पीड़ित परिवार ने विरोध में शव अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर रखकर धरना लगा दिया। लेकिन, पुलिस के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना था कि पुलिस को गुरदासपुर से सांसद, दिग्गज कांग्रेसी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे और बटाला से कांग्रेसी अमन जैंतीपुर के खिलाफ शिकायत दी गई है। हमें आशंका है कि इस कत्लकांड में इनका हाथ है।

हत्यारें पुलिस की पकड़ से बाहर
वारदात को 3 दिन बीत चुके है। हत्यारें पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

गैंगस्टर की मां एवं अन्य की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और बॉडीगार्ड की हत्या के मामले में हमलावरों की पहचान किए जाने के मकसद से पुलिस ने कई टीमें गठित की है ंऔर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि बटाला में कादियां रोड पर वीरवार देर रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर (52) व बॉडीगार्ड करणवीर सिंह पर गोलियां चला दी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया था कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम प्रयास कर रही हैं और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। भगवानपुर की रहने वाली हरजीत कौर पिछले 2-3 साल से बटाला में किराए के मकान में रह रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें