Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP के यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 11 जुलाई तक रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें; देखें लिस्ट

June 29, 2025

UP के यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 11 जुलाई तक रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें; देखें लिस्ट

नेशनल डेस्क : इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का ऐलान किया है। कई रूटों पर यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के जरिए हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं, इसे देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। ट्रेन को फ्लाइट के मुकाबले भी बेहतर माना जाता है। आपको बता दें कि अगर आप अगले कुछ दिन में ट्रेन के जरिए यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है।

उत्तर प्रदेश के रूटों से जुड़ी कुछ ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। रेलवे की ओर से कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है। कुछ ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। यह बदलाव 11 जुलाई तक किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  • गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15031/32) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
  • ऐशबाग–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15070) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
  • गोमतीनगर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15081/82) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
  • लखनऊ–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15033/34) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
  • गोरखपुर जंक्शन–ऐशबाग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15069) 2 से 5 जुलाई तक रद्द
  • गोरखपुर जंक्शन–अमृतसर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22423) 30 जून को रद्द
  • आनंद विहार–बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14010) 2 जुलाई तक रद्द
  • बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14009) 3 जुलाई तक रद्द
  • लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4209) 9 जुलाई तक रद्द
  • चंडीगढ़–लखनऊ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4210) 10 जुलाई तक रद्द
  • बठिंडा–वाराणसी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4520) 9 जुलाई तक रद्द
  • वाराणसी–बठिंडा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4519) 10 जुलाई तक रद्द
  • आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4213) 9 जुलाई तक रद्द
  • अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4214) 10 जुलाई तक रद्द
  • आनंद विहार टर्मिनल–राजगीर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4070) 11 जुलाई तक रद्द
  • राजगीर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4069) 11 जुलाई तक रद्द

टर्मिनेट ट्रेनें

  • साबरमती–थावे एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19409) 3 जुलाई को गोमतीनगर में टर्मिनेट
  • थावे–साबरमती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19410) 5 जुलाई को गोमतीनगर से चलेगी
  • गोरखपुर–बांद्रा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22922) 1 जुलाई को गोमतीनगर आएगी
  • ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22199) 2 जुलाई को चारबाग आएगी
  • बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22200) 3 जुलाई को चारबाग से चलेगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें