Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 जुलाई से देश में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?

June 29, 2025

1 जुलाई से देश में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?

नेशनल डेस्क : जून का महीना खत्म होते ही जुलाई की शुरुआत के साथ ही कई बड़े नियमों में बदलाव लागू होगा। इन बदलावों का असर हर जेब और घर पर दिखना तय माना जा रहा है। इन बदलावों में घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर के साथ ही क्रेडिट कार्ड यूज संबंधी चार्ज में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। इंडियन रेलवे भी अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है। पांचों बड़े बदलाव के संदर्भ में जान लेते हैं।

LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव तेल कंपनियां करती हैं। जून की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 24 रुपये की कटौती की गई थी। हालांकि घरेलू सिलेंडर (14KG) की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था। एक बार फिर सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जा सकता है।

क्रेडिट कार्ड महंगा

अगर आप एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो यूजर्स को यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ सकती है। डिजिटल वॉलेट्स (Paytm, FreeCharge, Ola Money या Mobikwik) में महीनेभर में 10 हजार से अधिक राशि डालने पर एक प्रतिशत चार्ज लगेगा।

ICICI एटीएम चार्ज

एक जुलाई से आईसीआईसीआई बैंक अपने एटीएम चार्ज में बढ़ोतरी करेगा। अगर मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजेक्शन के बाद आप कोई निकासी करते हैं तो आपको 23 रुपये शुल्क चुकाना होगा। नॉन मेट्रों शहरों में लिमिट 3 रहेगी। वहीं, 1 हजार रुपये मनी ट्रांसफर पर ढाई रुपये प्रति ट्रांजेक्शन, 1 लाख तक 5 रुपये और इसके अधिक की ट्रांजेक्शन पर 15 रुपये चार्ज लगेगा।

ट्रेनों के टिकट के दाम बढ़े

इंडियन रेलवे ने ट्रेनों के टिकट में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नॉन एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में एक पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।

दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती

दिल्ली में एक जुलाई से पुराने व्हीकल्स को फ्यूल नहीं मिलेगा। एंड ऑफ लाइफ (EOL) के तहत 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को फ्यूल नहीं मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें