Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab: कपड़ा Market में 4 दिन की छट्टी का ऐलान, बंद रहेंगी दुकानें

June 29, 2025

Punjab: कपड़ा Market में 4 दिन की छट्टी का ऐलान, बंद रहेंगी दुकानें

Cloth Shops Closed: अमृतसर: गर्मियों की छुट्टियों को लेकर अमृतसर की प्रमुख थोक कपड़ा मार्किटों में चार दिनों के अवकाश का ऐलान किया गया है। 30 जून से 3 जुलाई तक शहर की सभी प्रमुख कपड़ा मंडियां बंद रहेंगी। इस निर्णय की जानकारी शहर के व्यापारियों की संयुक्त बैठक के बाद दी गई।

-बैठक में लिया गया फैसला

यह निर्णय अमृतसर पीस गुड्स एसोसिएशन के कार्यालय में बुलाई गई एक विशेष बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान ओ.पी. बुलानी ने की। बैठक में गुरु बाजार, प्रताप बाजार, गोईनका मार्किट, पुरानी मार्किट, राजा मार्किट, और कटरा आलूवालिया जैसे शहर के प्रमुख थोक बाजारों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

-एसोसिएशन के महासचिव रामपाल मेहरा ने बताया कि

सभी बाजारों के पदाधिकारियों ने एकमत से गर्मी के चलते कुछ दिनों की छुट्टी लेने का निर्णय लिया, ताकि व्यापारी और कर्मचारी कुछ दिन परिवार के साथ विश्राम कर सकें।

यह बंदी खासतौर पर थोक व्यापारियों के लिए है, लेकिन इसका असर खुदरा बाजारों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में स्थानीय ग्राहकों और आस-पास से आने वाले व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी खरीदारी की योजना इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए बनाएं। इस चार दिनी अवकाश के दौरान किसी भी थोक बाजार में व्यापारिक गतिविधियां नहीं होंगी, और 4 जुलाई से सभी मार्किटें फिर से नियमित समय अनुसार खुलेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें