Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुटखे ने उजाड़ा घर, महिला ने लगाया फंदा; दीवार पर लिपस्टिक से लिखा सुसाइड नोट… हैरान कर देगा ये मामला

June 29, 2025

गुटखे ने उजाड़ा घर, महिला ने लगाया फंदा; दीवार पर लिपस्टिक से लिखा सुसाइड नोट… हैरान कर देगा ये मामला

मध्य प्रदेश डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के अरेरा हिल्स थाना इलाके में पड़ते वल्लभ नगर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला को गुटखा खाने की लत थी, जिसकी वजह से पति के साथ झगड़ा हुआ था। पति घर से कुछ देर के लिए बाहर गया था। वापस लौटने पर उसे अपनी पत्नी फंदे पर लटकी मिली।

महिला ने जान देने से पहले लिपस्टिक से सुसाइड नोट दीवार पर लिखा, जिसमें अपनी सास, किराएदार समेत 3 लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि 23 साल की महिला प्रियंका बमन की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी को लगातार तंग किया जा रहा था।

पुलिस लेगी दोनों पक्षों के बयान

गुटखा खाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। गुस्से में आकर महिला का पति अपनी मां को लेकर चला गया था। वापस लौटने पर उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। सुसाइड नोट की जांच के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

सुसाइड नोट में 3 को ठहराया दोषी

महिला ने सुसाइड नोट में 3 लोगों को दोषी ठहराया है। प्रियंका बमन वल्लभ नगर बस्ती में अपने पति कीविन के साथ किराए के मकान में रहती थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला था। दोनों अलग-अलग समाज से संबंध रखते थे। दोनों ने 21 अप्रैल को परिजनों की मर्जी के साथ शादी की थी।

बताया जा रहा है कि कीविन का परिवार इस शादी को लेकर सहमत नहीं था। इसलिए कीविन और प्रियंका अपने घर से दूर अलग रहते थे। पुलिस ने फिलहाल प्रियंका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपनी जांच में और धाराएं जोड़ेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें