Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कई इलाकों में तूफान की आशंका

June 29, 2025

चीन में भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कई इलाकों में तूफान की आशंका

Heavy Rain Warning in China: बीजिंग: चीन के कई प्रांतीय क्षेत्रों में मौसम ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगी, जिसमें कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और तेज तूफान आने की संभावना जताई गई है।

-इन इलाकों में तूफान की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, यह चेतावनी सिचुआन, गांसू, शानक्सी, चोंगकिंग, हुबेई, झेजियांग, फुजियान, अनहुई, जियांग्सू, शेडोंग, हेबई और लियाओनिंग जैसे प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में दी गई है। सिचुआन बेसिन के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता इतनी अधिक हो सकती है कि वहां 300 मिलीमीटर तक वर्षा होने का अनुमान है।

-विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि

इन परिस्थितियों में शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, कृषि क्षेत्रों में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करने की अपील की गई है।

-मौसम विज्ञान ने लोगों से की अपील

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखने की सलाह दी है। नागरिकों को भी गैर-जरूरी यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पर ध्यान देने की अपील की गई है।

इस मौसमीय अस्थिरता के चलते आपदा प्रबंधन विभागों और राहत एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। अनुमान है कि यदि बारिश की तीव्रता इसी तरह बनी रही, तो अगले कुछ दिनों में और अधिक राज्यों को अलर्ट की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें