Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में तेज बारिश से ढही छत, मलबे में दब कर बुजुर्ग महिला की मौत, बहु ने कहा आसमानी बिजली गिरी

June 29, 2025

हरियाणा में तेज बारिश से ढही छत, मलबे में दब कर बुजुर्ग महिला की मौत, बहु ने कहा आसमानी बिजली गिरी

कुरुक्षेत्र का शाहाबाद में बुजुर्ग दंपत्ति के ऊपर छत गिरने से हादसा हो गया। मामला शाहाबाद के रावा गांव का है।जहां रात को कमरे में सोए हुए बनर्जी दंपत्ति के ऊपर अचानक छत गिर गई। छत गिरने की आवाज सुन कर पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान सोमा देवी के रूप।में हुई है। बुजुर्ग का नाम मिया राम बताया जा रहा है। मृतका की बहु पूनम देवी ने बताया कि सुबह 6 बजे तेज बारिश होने के कारण अचानक कमरे की छत गिर गई।

कमरे में उसकी सास और ससुर सोए हुए था। और बारिश भी काफी तेज थी। पूनम अपने पति और बच्चों के साथ दूसरे कमरे में मौजूद घी। इसी बीच उसने तेज धमके की आवाज सुनी। वह कमरे से घबरा कर बाहर निकली थी। सास वाले कमरे की छत गिर पड़ी थी।

साथ ही पड़ोसी भी डर कर आवाज सुन भगा कर घटनास्थल पर आ गए थे। सभी ने मिलकर मलबा हत्या और दोनों घायलों को बाहर निकाला। तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सास सोमा देवी की मौत हो गई।

आशंका जताई गई है कड़ियों वाली छत बिजली गिरने से ढही है। पूनम देवी ने बताया कि छत कड़ियों पर टिकी थी। आसमानी बिजली गिरने से हादसा होने की संभावना है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवाया गया है। मामले की छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें