Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध संबंधों में उजाड़ दिया घर, प्रेमी संग मिलकर 9 बच्चों की मां ने खेला खूनी खेल; पढ़िए दिल दहला देने वाली कहानी

July 1, 2025

अवैध संबंधों में उजाड़ दिया घर, प्रेमी संग मिलकर 9 बच्चों की मां ने खेला खूनी खेल; पढ़िए दिल दहला देने वाली कहानी

उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। जिले के पटियाली क्षेत्र के भरगैन में जिस महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खूनी खेल खेला, वो 9 बच्चों की मां है। आरोपी महिला रीना ने अपने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 50 साल के रतिराम के तौर पर हुई है। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया।

इसके बाद बेरहम महिला अपने बच्चों को छोड़कर आशिक के साथ फरार हो गई। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों को दरियावगंज रेलवे स्टेशन से दबोचा गया है। रीना के अनुसार रतिराम उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था। एक सप्ताह पहले ही रतिराम भरगैन के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए आया था। 17 जून को पति-पत्नी में हनीफ को लेकर झगड़ा हुआ था।

पानी की टंकी से मिला शव

18 जून से रतिराम गायब था। 20 जून से रीना भी प्रेमी को लेकर फरार हो गई। 21 जून को बच्चों को अकेला देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रतिराम के भाई अरविंद ने पुलिस को अपने भाई के संबंध में शिकायत दी। 22 जून को दुर्गंध आने पर लोगों को रतिराम का शव एक पानी की टंकी से मिला। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान रतिराम के तौर पर की।

शराब पीकर करता था झगड़ा

फॉरेंसिक टीमों ने भी मौके से सबूत जुटाए। रतिराम मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के उलियापुर गांव का रहने वाला था। रीना ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। रीना ने कहा कि पति हनीफ को लेकर शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करता था। वह एक साल से हनीफ के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने की सोच रही थी।

हनीफ ने पुलिस को बताया कि हत्या के दौरान उसने दांतों से रतिराम की नाक तक काट ली थी। उसके कपड़े खून से सन गए थे, जिनको खेत में छिपा दिया था। इसके बाद शव को फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने बच्चों को रतिराम के भाई के हवाले कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें