Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

IBPS PO 2025 Notification: IBPS PO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इतने पदों पर निकली वैकेंसी, जानें जरूरी तारीखें और योग्यता

July 10, 2025

IBPS PO 2025 Notification: IBPS PO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इतने पदों पर निकली वैकेंसी, जानें जरूरी तारीखें और योग्यता

IBPS PO 2025 Notification : अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IBPS PO 2025: आवेदन की अंतिम तारीख

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025
इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

रिक्तियां (Vacancy Details)

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5208 पदों को भरा जाएगा। ये पद विभिन्न सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के लिए हैं।

योग्यता (Eligibility Criteria)

आयु सीमा:

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

SC/ST/PwBD उम्मीदवार: ₹175

अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवार: ₹850
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

IBPS PO 2025: चयन प्रक्रिया और जरूरी तिथियां

1. ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन सुधार: 1 जुलाई से 21 जुलाई 2025
2. प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET): अगस्त 2025
3. प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड: अगस्त 2025
4. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): अगस्त 2025
5. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम: सितंबर 2025
6. मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड: सितंबर/अक्टूबर 2025
7. मुख्य परीक्षा (Mains): अक्टूबर 2025
8. मुख्य परीक्षा का परिणाम: नवंबर 2025
9. व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार: नवंबर से जनवरी 2026 के बीच

कैसे करें आवेदन?

1. IBPS की वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. “CRP PO/MT-XV” भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
4. आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
6. अंतिम में आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें