Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

छात्राओं को फ्लैट में बुलाता था मनोजित मिश्रा, गलत काम कर बनाता था वीडियो… कोलकाता कांड में और क्या-क्या खुलासे?

July 1, 2025

छात्राओं को फ्लैट में बुलाता था मनोजित मिश्रा, गलत काम कर बनाता था वीडियो… कोलकाता कांड में और क्या-क्या खुलासे?

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिण इलाके में पड़ते लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले की जांच चल रही है। पुलिस के सामने मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा के बारे में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। कई छात्राओं का कहना है कि आरोपी उनको फ्लैट पर चलने के ऑफर देता था। कई छात्राओं से आरोपी का व्यवहार आपत्तिजनक रहा है। पीड़िता के ऊपर भी उसकी लंबे समय से गंदी नजर थी।

मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। मामले में तीन आरोपियों मनोजित मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद समेत एक गार्ड को भी अरेस्ट किया गया है। आरोपी लंबे समय से छात्राओं का उत्पीड़न कर रहे थे। तीनों छात्राओं के साथ गलत काम कर मोबाइल के जरिए वीडियो बनाते थे। बाद में इन वीडियो के जरिए छात्राओं को ब्लैकमेल किया जाता था।

कमरे में गलत हरकत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोजित ने पिकनिक के दौरान एक छात्रा को पार्टी के बहाने कमरे में बुलाकर गलत ढंग से छुआ था। हालांकि आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी। वहीं, मनोजित ने छात्रा को कहा था कि शिकायत की तो उसे गवाह नहीं मिलेगा। वहीं, पिकनिक से वापसी में मनोजित एक सीनियर छात्रा की गोद में बैठ गया था। वह फ्लैट में अकेला रहता था और छात्राओं को आने के लिए ऑफर देता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मुखर्जी और अहमद के घरों में रेड कर पुलिस ने तलाशी ली है। पुलिस को उन वीडियो क्लिप्स की तलाश है, जो आरोपियों ने छात्राओं के साथ गलत काम कर बनाई हैं। 25 जून को पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था, पुलिस को डर ये भी है कि कहीं आरोपियों ने इसका वीडियो वायरल तो नहीं कर दिया।

पुलिस को मिली फुटेज

पुलिस के अनुसार मामले एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिससे पीड़िता के आरोपों की पुष्टि होती है। पुलिस के अनुसार फुटेज 7 घंटे की है, जिसमें पीड़िता को आरोपी जबरन गार्ड रूम में ले जाते दिख रहे हैं। 24 साल की लड़की के साथ 25 जून को मुख्य आरोपी ने रेप किया था, जबकि अन्य आरोपी वारदात के समय पहरेदारी कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें