Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूक्रेन के साथ रूस की आखिरी जंग शुरू! 50 हजार सैनिकों ने इस शहर पर शुरू की चढ़ाई

July 1, 2025

यूक्रेन के साथ रूस की आखिरी जंग शुरू! 50 हजार सैनिकों ने इस शहर पर शुरू की चढ़ाई

इंटरनेशनल डेस्क : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग लगातार तेज होती जा रही है। हाल ही में यूक्रेन पर रूस ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। बताया जा रहा है कि 260 मिसाइलें और 477 ड्रोन्स रूस की ओर से दागे गए हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने 249 ड्रोन्स और 226 मिसाइलों को तबाह कर दिया। हमले में 10 लोगों के मारे जाने की बात यूक्रेन ने कबूल की है।

रूस लगातार दबाव बनाने के लिए सुमी इलाके पर चढ़ाई कर रहा है। रूस ने इस इलाके में 50 हजार से ज्यादा जवान उतार रखे हैं। सुमी से ही अगस्त 2024 में यूक्रेन ने कुर्स्क इलाके पर हमला किया था। माना जा रहा है इस इलाके का बड़ा हिस्सा अब भी यूक्रेन के कब्जे में है।

इस इलाके में दोनों ही सेनाओं ने अपने बेहतर सैनिक उतार रखे हैं। यूक्रेन ने रूस को रोकने का दावा किया है, जबकि रूस ने इससे इनकार किया है। दोनों सेनाओं में यबलुनिवका, जूनाकिवका, ओलेक्सिएवका, नोवोमिकोलेवका और किंडरातिवका बॉर्डर पर भीषण जंग चल रही है। यूक्रेन ने पलटवार का दावा किया है।

बफर जोन बनाना चाहता है रूस

यूक्रेन के शीर्ष कमांडर जनरल ओलेक्जांडर सिरस्की ने दावा किया है कि रूस की रणनीति को वे अच्छे ढंग से समझते हैं। रूस उनकी सेना को थकाना चाहता है। रूस की सेना को उन्होंने रोक दिया है। GUR प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल किरिलो बुदानोव ने कहा कि रूस ने अपने बेहतरीन कमांडोज को इलाके में उतार रखा है। रूस यूक्रेन के अंदर घुसकर बफर जोन बनाना चाह रहा है।

यूक्रेनी सेना कर रही कड़ा विरोध

ऑपरेशन में शामिल रूस की 40वीं नौसैनिक ब्रिगेड, 104वीं एयरबोर्न डिवीजन, 155वीं मरीन ब्रिगेड और 83वीं एयरबोर्न ब्रिगेड को यूक्रेन के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इलाकों में रूसी सेना ने बढ़त बना रखी है, लेकिन माना जा रहा है कि वह सामरिक दृष्टि से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। यूक्रेनी सेना को इलाके में ज्यादा फौजी तैनात करने पड़ रहे हैं, जिससे उसका खर्च काफी बढ़ चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें