Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लॉन्च किया ‘रेलवन’ एप्प, यात्री सुविधाओं में होगा व्यापक सुधार

July 2, 2025

रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लॉन्च किया ‘रेलवन’ एप्प, यात्री सुविधाओं में होगा व्यापक सुधार

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इंडिया हैबिटेट सैंटर, नई दिल्ली में रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) के 40वें स्थापना दिवस पर ‘रेलवन’ एप्प का शुभारंभ किया। रेलवन एप्प यात्रियों के लिए ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। इसमें अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट पर 3 फीसदी छूट, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत निवारण, ई-कैटरिंग, पोर्टर बुकिंग और टैक्सी सुविधा जैसे अनेक फीचर शामिल हैं।

यह एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा और मौजूदा रेलकनेक्ट तथा यूटीएस क्रैडेंशियल्स से भी लॉगिन किया जा सकेगा। रेल मंत्री ने इस अवसर पर क्रिस टीम को स्थापना दिवस की बधाई दी और रेलवे के डिजीटल कोर को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 तक आधुनिक पीआरएस प्रणाली पूरी तरह विकसित होगी, जिससे प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख पूछताछ संभव होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे तकनीक के सहारे देश की विकास यात्र का इंजन बन रहा है।

ये भी देखें :- ‘ईरान पर आज होगा अब तक का सबसे शक्तिशाली अटैक’, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें