Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amarnath Yatra 2025: हर-हर महादेव की गूंज… भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

July 2, 2025

Amarnath Yatra 2025: हर-हर महादेव की गूंज… भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Amarnath Yatra 2025: श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरी बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से आरंभ हो गई है। बुधवार की सुबह जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ रवाना हो गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर इस पहले जत्थे को रवाना किया।

इस जत्थे में 3,500 से अधिक तीर्थयात्री शामिल हैं, जिनमें से अधिकतर बालटाल मार्ग से होकर पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करेंगे। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, भले ही सुरक्षा व्यवस्था इस बार पहले से कहीं ज्यादा सख्त की गई हो।

पहले दर्शन कब होंगे?

पहला जत्था बुधवार को रवाना होने के बाद 3 जुलाई की शाम तक बाबा बर्फानी के 14,500 फुट ऊंचे धाम में दर्शन करेगा। श्रद्धालु श्रीनगर के ट्रांजिट कैंप पहुंच रहे हैं और उनकी एक ही अभिलाषा है बाबा के पहले दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करना। बता दें कि अब तक 3.3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है, जबकि 4,000 से अधिक लोगों ने ऑन-काउंटर टोकन प्राप्त किए हैं।

सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

-हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के मद्देनज़र अमरनाथ यात्रा को लेकर इस बार सुरक्षा के बेहद सख्त प्रबंध किए गए हैं।

-581 पैरा मिलिट्री कंपनियां तैनात की गई हैं (पिछले साल 514 थीं)।

-अकेले CRPF की 221 कंपनियां और अन्य केंद्रीय बलों की 360 कंपनियां तैनात।

-यात्रा मार्ग पर हाई-टेक निगरानी कैमरे, फेस रिकॉग्निशन सिस्टम, ड्रोन, स्नाइपर डॉग्स, और बम स्क्वॉड सक्रिय।

-गुफा की सुरक्षा का जिम्मा ITBP को सौंपा गया है।

-श्रद्धालुओं को कई स्तरों की सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

-जम्मू से बालटाल और पहलगाम के रास्तों तक CRPF और स्थानीय पुलिस के विशेष दस्ते हर मोड़ पर तैनात हैं। यात्रियों की हर गतिविधि पर निगरानी रखने के लिए जगह-जगह स्कैनर और निगरानी चौकियां स्थापित की गई हैं।

रोजाना कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा?

इस बार प्रतिदिन 15,000 श्रद्धालुओं को बालटाल और पहलगाम मार्ग से यात्रा की अनुमति दी गई है। वहीं ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि जो श्रद्धालु पहले से पंजीकरण नहीं करा सके, वे भी बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें।

श्रद्धालुओं में दिखा विशेष उत्साह

भगवती नगर कैंप से लेकर श्रीनगर ट्रांजिट पॉइंट तक और आगे अमरनाथ गुफा तक श्रद्धालु “हर हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष करते नजर आ रहे हैं। भक्तों की आंखों में एक ही ख्वाहिश है बस एक बार बाबा के दर्शन हो जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें