Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने अखिल चीन युवा संघ और अखिल चीन छात्र संघ की बैठकों पर बधाई दी

July 2, 2025

शी चिनफिंग ने अखिल चीन युवा संघ और अखिल चीन छात्र संघ की बैठकों पर बधाई दी

अखिल चीन युवा संघ की 14वीं समिति का पूर्णाधिवेशन और अखिल चीन छात्र संघ की 28वीं प्रतिनिधि महासभा 2 जुलाई को पेइचिंग में उद्घाटित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बधाई पत्र भेजकर देश की विभिन्न जातियों और जगतों के युवाओं तथा छात्रों और विदेशों में रह रहे व्यापक चीनी युवाओं का अभिवादन किया।

शी ने अपने पत्र में कहा कि चीनी आधुनिकीकरण से शक्तिशाली देश का निर्माण और राष्ट्र का महान पुनरोत्थान बढ़ाने में युवा बहुत कुछ कर सकते हैं। युवाओं को पार्टी और जनता की अपील के तहत आदर्श व विश्वास सुदृढ़ बनाकर देश भक्ति मजबूत करना, ऐतिहासिक मिशन निभाने का साहस करना और यौवन का जवाबदेह अध्याय लिखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने बल दिया कि सीपीसी के विभिन्न स्तरों के संगठनों को युवा कार्य के नेतृत्व को मजबूत कर युवा संघ व छात्र संघ का समर्थन करना और व्यापक युवाओं व छात्रों के स्वस्थ विकास और सफलता के लिए अनुकूल स्थिति तैयार करनी चाहिए। युवा संघ और छात्र संघ को सही राजनीतिक दिशा पर कायम रहकर सुधार और सृजन गहराना और व्यापक युवाओं व छात्रों को एकजुट कर नये अभियान में नयी उपलब्धियां हासिल करनी चाहिए।

परिचय के अनुसार इस महासभा पर अखिल चीन युवा संघ और अखिल चीन छात्र संघ के पिछले पाँच साल के कार्य की समीक्षा की जाएगी और भावी पाँच साल के कार्य का अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा इन दो संस्थाओं के नये नेतागण चुने जाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें