Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

होशियारपुर में तीन मंजिला मकान की छत गिरी, पिता समेत दो बेटियों की मौत

July 3, 2025

होशियारपुर में तीन मंजिला मकान की छत गिरी, पिता समेत दो बेटियों की मौत

होशियारपुर। जिले में तीन मंजिला घर की छत गिरने से पिता समेत 2 बेटियों की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और अन्य 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं। मामला होशियारपुर के टांडा क्षेत्र में स्थित आईयापुर मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि घर में प्रवासी मजदूर शंकर मंडल अपनी 4 बेटियों और पत्नी के साथ रहता था। शंकर मंडल मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे के करीब अचानक पूरा घर ढह गया, जिसमें पूरा परिवार दब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबे में फंसे परिवार के लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में शंकर मंडल और उसकी 2 बेटियां, शिवानी और पूजा की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और 2 अन्य बेटियां घायल हो गईं, जिन्हें जख्मी हालत में टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकान की हालत काफी जजर्र थी
मकान मालिक विकास कुमार ने बताया कि मकान की हालत काफी जजर्र थी। मैंने परिवार को बताया था कि मकान की स्थिति खराब है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कुछ दिनों के लिए मकान को किराए पर रहने के लिए ले लिया। इस हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है और तीन घायल हैं।

टांडा के एसएचओ ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हमें सुबह साढ़े पांच बजे मकान के ढहने की सूचना मिली थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हैं। इस मकान की स्थिति काफी जजर्र थी, इसी कारण ये हादसा हुआ।

आगे की कार्रवाई जारी
टांडा के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने कहा कि सुबह साढ़े सात बजे के आसपास तीन मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया था, जिनमें से पिता और बेटी की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें