
Australia VS West Indies : वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, जिसका पहला मुकाबला बारबाडोस में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 159 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब दोनों टीमें 3 जुलाई से ग्रेनेडा में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी।
स्टीव स्मिथ की वापसी, चोट के बाद टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में उन्हें उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि, अब वे नेट्स पर अभ्यास करते हुए नजर आए हैं और बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की है कि स्मिथ दूसरे टेस्ट में खेलेंगे, लेकिन फिलहाल वे स्लिप कॉर्डन में फील्डिंग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “स्टीव पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए स्लिप में फील्डिंग से बचेंगे। हालांकि स्पिन के दौरान वे इस पोजीशन पर तैनात हो सकते हैं। हमें अभी उनकी फील्डिंग को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।”
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
1. उस्मान ख्वाजा
2. सैम कोंसटास
3. स्टीव स्मिथ
4. कैमरून ग्रीन
5. ट्रैविस हेड
6. ब्यू वेबस्टर
7. एलेक्स कैरी (विकेटकीपर)
8. पैट कमिंस (कप्तान)
9. मिचेल स्टार्क
10. नाथन लियोन
11. जोश हेजलवुड
जोश इंग्लिश बाहर, केवल एक बदलाव
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव करते हुए जोश इंग्लिश को बाहर किया है और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया है। इसके अलावा पहले टेस्ट में खेलने वाले सभी खिलाड़ी बरकरार रखे गए हैं। गेंदबाजी आक्रमण एक बार फिर कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड की तेज तिकड़ी के इर्द-गिर्द घूमेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...