Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सिलसिलेवार सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियां जारी 

July 3, 2025

जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सिलसिलेवार सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियां जारी 

चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय ने 3 जुलाई को आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए थीम प्रदर्शनी और उत्कृष्ट साहित्यिक और कलात्मक कार्यों और गतिविधियों के शुभारंभ का परिचय दिया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार-प्रसार मंत्रालय, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय, चाइना मीडिया ग्रुप, चीनी फौजी आयोग का राजनीतिक कार्य विभाग और पेइचिंग सरकार 3 सितंबर को चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करेंगे। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार-प्रसार मंत्रालय, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय अगस्त से अक्टूबर तक चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उत्कृष्ट मंचीय कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे।

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय तथा चीन साहित्य और कला मंडल महासंघ, अगस्त से सितंबर तक चीन के राष्ट्रीय कला संग्रहालय में चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक कला प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे। जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध की विजय की थीम पर अनेक साहित्यिक और कलात्मक कृतियों का सावधानीपूर्वक निर्माण किया जा रहा है, तथा जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध की थीम पर अनेक क्लासिक दृश्य-श्रव्य कृतियों का प्रसारण चाइना मीडिया ग्रुप के सम्बंधित चैनल पर किया जाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें