Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में भीषण गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बिजली की मांग 16983 मेगावाट तक पहुंची

July 5, 2025

पंजाब में भीषण गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बिजली की मांग 16983 मेगावाट तक पहुंची

पटियाला: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। बारिश के बावजूद गर्म हवाओं और उमस ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इसी भीषण गर्मी और धान की बुवाई के सीजन के कारण पंजाब में बिजली की मांग अपने चरम पर पहुंच गई है। गुरुवार को राज्य में अब तक की सबसे अधिक बिजली की मांग दर्ज की गई, जो 16983 मेगावाट तक जा पहुंची। यह आंकड़ा 17000 मेगावाट के करीब है और यह बिजली आपूर्ति की दृष्टि से एक नया रिकॉर्ड है।

जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों में छिटपुट बारिश के बावजूद गर्मी कम नहीं हुई है। इसके साथ ही खेतों में धान की रोपाई के चलते भी बिजली की खपत में बड़ा उछाल देखा जा रहा है। इससे पहले जून माह में रिकॉर्ड बिजली मांग 16836 मेगावाट तक पहुंची थी, जबकि बरसात के दौरान यह आंकड़ा काफी नीचे आ गया था। इस बार गर्मी के आम दिनों में भी बिजली की मांग 16000 मेगावाट से ऊपर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें :- CBSE 10th Result 2026: मिडिल ईस्ट के CBSE छात्रों के लिए राहत: नई रिजल्ट स्कीम हुई जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें