Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: मकसूदां चौक में हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार ने कई लोगों को किया घायल

July 5, 2025

जालंधर: मकसूदां चौक में हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार ने कई लोगों को किया घायल

जालंधर : वीरवार शाम 5:45 बजे मकसूदां चौक में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सामने खड़े व्यक्ति को रौंद दिया और दोपहिया वाहनों से टकराते हुए एक इलैक्ट्रॉनिक ऑटो को घसीटते हुए एक फास्ट फूड की गाड़ी से जा टकराई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिसमें 35 वर्षीय देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी चालक लक्की ने बताया कि उसे शॉर्ट मैमोरी या मिर्गी जैसी एक बीमारी है जिसके कारण यह हादसा हुआ। वह हीरापुर से कैंट की तरफ जा रहा था, जब अचानक उसे शॉर्ट मैमोरी की समस्या हुई और हादसा हो गया। देवेंद्र को गाड़ी ने करीब 30 मीटर तक घसीटा और गाड़ी की टक्कर से इंजन का तेल भी उसके ऊपर बिखर गया। अन्य घायलों में 22 वर्षीय शेरी और तीन अन्य लोग शामिल हैं।

शेरी की माता सुखजीत कौर ने बताया कि वह चौक के किनारे खड़े थे कि अचानक सामने से अनियंत्रित गाड़ी की चपेट में उनकी बेटी आ गई जिससे उनकी दाहिनी टांग में चोटें आई हैं। फास्ट फूड गाड़ी के मालिक भूपेंद्र ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी गाड़ी के बाहर सामान बेच रहे थे कि तभी सामने से अनियंत्रित कार एक युवक को रौंदते हुए और इलैक्ट्रॉनिक ऑटो को साथ में घसीटते हुए उनकी गाड़ी से जा टकराई जिससे सारा सामान बिखर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां उनका इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें :- CBSE 10th Result 2026: मिडिल ईस्ट के CBSE छात्रों के लिए राहत: नई रिजल्ट स्कीम हुई जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें