Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शनिवार के दिन करें ये विशेष उपाय, शनिदेव की कृपा से बदलेगा भाग्य और दूर होंगी सभी परेशानियां

July 5, 2025

शनिवार के दिन करें ये विशेष उपाय, शनिदेव की कृपा से बदलेगा भाग्य और दूर होंगी सभी परेशानियां

Shaniwar Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव ऐसे देव हैं जो कर्मों के अनुसार फल देते हैं और यदि उन्हें प्रसन्न किया जाए तो जीवन की कई मुश्किलों से राहत मिल सकती है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास उपायों के बारे में जो शनिवार को विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं:

1. पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्या का समाधान

यदि आपको पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई समस्या है तो शनिवार को आटे का दीपक बनाएं, उसमें सरसों का तेल और बाती डालकर शनिदेव के सामने जलाएं। यह उपाय पैतृक विवादों से छुटकारा दिला सकता है।

2. जीवन में सुख और मंगल के लिए

शनिवार को हाथी के दो खिलौने खरीदें, उन्हें साफ पानी से धोकर अपने पूजा स्थल पर रखें और उनके सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

3. सरकारी कामों में आ रही रुकावट दूर करें

सरकारी कामकाज में अगर बाधाएं आ रही हैं तो शनिवार को शनि स्तोत्र का पाठ करें। पाठ करते समय पश्चिम दिशा की ओर मुंह रखें। शनिदेव की कृपा से सरकारी कार्यों में सफलता मिलती है।

4. जीवन में सकारात्मकता और दिशा पाने के लिए

किसी संघर्षरत सब्जी विक्रेता से लौकी खरीदें और उसे मंदिर में दान करें। इससे जीवन में सकारात्मकता और नई दिशा प्राप्त होती है।

5. जीवन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए

अर्जुन चूर्ण की गोली बनाकर महाकाली को अर्पित करें। यदि चूर्ण न मिले तो जौ की रोटी बनाकर उस पर घी-गुड़ रखकर माता को चढ़ाएं और प्रसाद स्वरूप स्वयं भी ग्रहण करें। इससे जीवन में उन्नति का मार्ग खुलता है।

6. विशेष इच्छा की पूर्ति और आर्थिक लाभ के लिए

किसी नए पौधे की कोपल को 30 सेकेंड तक ध्यान से देखें और अपने ईष्टदेव का स्मरण कर ठहाका मारकर हंसें। यह उपाय अचानक धन लाभ के योग बनाता है।

7. अच्छे स्वास्थ्य और प्रगति के लिए

दूध के खोये से बने पेड़े बनाकर 11 स्थानों पर रखें और मित्रों में बांट दें। इससे सेहत और प्रगति दोनों में सुधार होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें