
Delhi Weather : दिल्ली समेत पूरे NCR में मानसून आ चुका है और अब मौसम विभाग (IMD) ने 6 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 6 जुलाई को दोपहर, शाम और रात में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।
6 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने खास चेतावनी दी है कि दिनभर आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक कोई गंभीर चेतावनी (लाल या नारंगी चेतावनी) नहीं दी गई है। 6 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। इस दिन सुबह में आर्द्रता का स्तर करीब 85 फीसदी और शाम को 65 फीसदी रहेगा, जिससे मौसम में भारी नमी रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है। कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 8 से 10 जुलाई के बीच आंधी या बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहेगा। 11 जुलाई को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम सुहाना लेकिन उमस भरा रहेगा। मौसम विभाग ने नागरिकों को खुले स्थानों पर बिजली गिरने के दौरान सावधान रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
एक तरफ जहां बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ जलभराव से परिवहन व्यवस्था बाधित होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...