Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले मैच में 99 पर आउट होने के बाद शतक बनाने के लिए बेताब था : हैरी ब्रूक

July 5, 2025

पहले मैच में 99 पर आउट होने के बाद शतक बनाने के लिए बेताब था : हैरी ब्रूक

Harry Brook : इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने कहा कि लीड्स में पहले मैच में अपनी टीम की पांच विकेट की जीत के दौरान दूसरी पारी में रन बनाने में विफल रहने के बाद वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक बनाने के लिए बेताब थे। जब दूसरे टेस्ट में भारत के पहली पारी के 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड 84 रन पर पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था, तब ब्रूक (158) और जेमी स्मिथ (184) ने 303 रनों की साझेदारी करके संकट से बाहर निकाला।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ब्रूक ने संवाददाताओं से कहा, “मैं पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रन बनाने में विफल रहा था और इसलिए मैं अच्छी शुरुआत करना चाहता था।”

शतक बनाने के लिए बेताब-
पहले टेस्ट की पहली पारी में 99 रन पर आउट होने के बाद इंग्लैंड का यह युवा बल्लेबाज शतक बनाने से चूक गया। उन्होंने कहा, “मैं आज शतक बनाने के लिए बेताब था।” “जाहिर है कि हम खेल की स्थिति के मामले में पीछे थे और सैम (स्मिथ) के साथ बड़ी साझेदारी करके गति को बनाए रखने की कोशिश करना अच्छा था।”

भारत के पास 244 रनों की बढ़त-
भारत का पलड़ा अभी भी मैच में भारी है। पहली पारी में 180 रन की बढ़त लेने के बाद उसने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 244 रन की हो गई है।

वापसी करने में सक्षम-
“अब हम वापसी करने में सक्षम हैं और उम्मीद है कि हम ऐसा करने में सफल होंगे। अगर मैं आउट नहीं होता तो स्थिति बेहतर होती लेकिन हमने पहले टेस्ट में देखा कि स्थिति कैसे बदलती है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें