Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले 5 महीनों में तकनीकी नवाचार और विनिर्माण विकास के लिए अधिक शुल्क कटौती और कर वापसी की गई

July 5, 2025

पहले 5 महीनों में तकनीकी नवाचार और विनिर्माण विकास के लिए अधिक शुल्क कटौती और कर वापसी की गई

इंटरनेशनल डेस्क : 4 जुलाई को चीनी राज्य कराधान प्रशासन से मिली ख़बर के अनुसार इस वर्ष के पहले पांच महीनों में, वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार और विनिर्माण विकास का समर्थन करने के लिए मौजूदा प्रमुख नीतियों ने करों, शुल्कों और रिफंडों में 6 खरब 36 अरब 10 करोड़ युआन की कमी की है।इस वर्ष के प्रारंभ से ही, कर प्राधिकारियों ने संरचनात्मक कर और शुल्क कटौती नीति के निर्णय लेने और क्रियान्वयन का कार्य किया है, तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि नीतिगत लाभ व्यावसायिक संस्थाओं तक सही ढंग से और शीघ्रता से पहुंचे।

संरचनात्मक कर और शुल्क कटौती नीतियों से प्रेरित होकर चीन के वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार और उच्च गुणवत्ता वाले विनिर्माण विकास में तेजी आ रही है। वैट चालान डेटा से पता चला है कि इस वर्ष के पहले पांच महीनों में, उच्च तकनीक उद्योगों की बिक्री राजस्व में साल-दर-साल 14.2% की वृद्धि हुई, जो राष्ट्रीय समग्र विकास दर से काफी तेज़ है। इसके साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था के प्रमुख उद्योगों में पिछले वर्ष की समान अवधि से 10% की वृद्धि हुई। विनिर्माण क्षेत्र में, वैट चालान डेटा से पता चला है कि इस वर्ष के पहले पांच महीनों में चीन के विनिर्माण उद्यमों की बिक्री राजस्व में 4.2% की वृद्धि हुई।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें