Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रधानमंत्री ने यूनान के उपप्रधान मंत्री से भेंट की

July 5, 2025

चीनी प्रधानमंत्री ने यूनान के उपप्रधान मंत्री से भेंट की

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने स्थानीय सममयानुसार 4 जुलाई को दोपहर के बाद यूनान के रोड्स में उप यूनानी प्रधान मंत्री कोस्टिस हत्ज़िदाकिस से भेंट की।ली छ्यांग ने कहा कि पिछले दो सालों में दोनों देशों ने सक्रियता से बेल्ट एंड रोड पहल के गुणवत्ता विकास को बढ़ाया, जिसने दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ पहुंचाया हैं। अगले साल चीन और यूनान की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की 20वीं वर्षगांठ है। चीन यूनान के साथ एक-दूसरे के केंद्रीय हितों का समर्थन कर व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और पर्यटनों के सहयोग का विस्तार करने को तैयार है।

हत्ज़िदाकिस ने कहा कि यूनान चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ कर व्यापार, जहाज़रानी व ऊर्जा आदि क्षेत्रों का सहयोग गहराने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने का उत्सुक है। ध्यान रहे ली छ्यांग 4 जुलाई की सुबह चार्टर विमान से पेइचिंग से रवाना होकर ब्राजील में होने वाले ब्रिक्स देशों के नेताओं के 17वें सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्राजील जाने के रास्ते में चार्टर विमान रोड्स में रुका। यूनानी उपप्रधान मंत्री, स्थानीय अधिकारियों और यूनान स्थित चीनी राजदूत ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें