नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास जिले के भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर में बैठकर संसदीय क्षेत्र विदिशा के अंतर्गत खिवनी खुर्द गांव पहुंचे। उन्होंने उन आदिवासी परिवारों से मुलाकात की, जिनके मकान वन विभाग ने 23 जून को अतिक्रमण बताकर तोड़ दिए थे। इसके बाद कीचड़ से सने रास्तों पर पैदल चलकर पीड़ित आदिवासियों के घरों का किया निरीक्षण किया। घरों में हुए नुकसान का लिया जायजा, पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना। मंत्री को अभी अस्थाई बनाए गए घर में आदिवासी बहनों ने बड़े प्रेम से भोजन कराया। बारिश के बाद भी भारी संख्या में खेत में लगी पंचायत में पहुंचे ग्रामीण पहुंचे।

इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा- मैं सांसद या मंत्री के रूप में नहीं, आपके सेवक के रूप में आपका दर्द बांटने आया हूं। स्थानीय आदिवासियों के साथ मिलकर उन्हें बताया कि राज्य सरकार संवेदनशील है, आदिवासियों के साथ है और गरीब कल्याण हमारा लक्ष्य है। हमारी सरकार किसी भी पीड़ित आदिवासी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। कुछ अधिकारियों ने अमानवीय कार्य किया है, उन्होंने सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया है, उन्हें दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मेरी चर्चा हुई है, वे अत्यंत संवेदनशील है, और आदिवासियों का जो नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कर भरपाई होगी, तात्कालिक जो सहायता हो सकती है वो स्वेच्छानुदान से की जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव संवेदनशील है, गरीब कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इस संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से हम एक बार मुलाकात कर चुके हैं, वो बहुत संवेदनशील हैं और उन्होंने संवेदनशीलता के साथ समस्या के समाधान की बात कही है, लेकिन अभी जो आज मैंने स्थिति देखी है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, गरीब कल्याण हमारा मूल मंत्र है। आदिवासी हो या गरीब भाई-बहन हो, उन्हें समृद्ध बनाना, उनकी ज़िंदगी में खुशियाँ लाना ये हमारी सरकार का मकसद है, और इसलिए, इस काम को मिलकर हम लोग करेंगे। सरकार की संवेदनशीलता के कारण हम समस्या का हल करेंगे। आदिवासी भाई-बहनों को पूरी तरह से न्याय मिलेगा। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, आदिवासियों का जो नुकसान हुआ है उसका पूरा सर्वे कर भरपाई की जाएगी। साथ ही जो भी तात्कालिक सहायता हो सकती है वो स्वेच्छानुदान से की जाएगी
मौके पर पहुंचकर आदिवासियों का दर्द समझा
केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज मैं स्थानीय विधायक और साथियों के साथ ग्राम खिवनी पहुंचां और पीड़ित परिवारों से चर्चा कर उनका हाल भी जाना और उनके दर्द को भी नज़दीक से समझा। शिवराज सिंह ने कहा कि, ये अमानवीय अन्याय कुछ सिरफिरे अधिकारियों ने किया है। मैं सभी की बात नहीं करता, लेकिन कुछ अधिकारियों ने गड़बड़ की है और इस शर्मनाक कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।