Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस एक्शन मूड में

July 5, 2025

बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस एक्शन मूड में

बुढलाडा: शहर में सिटी पुलिस बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखों से आम लोगों को निजात दिलाने के लिए एक्शन मूड में है। थाना इंचार्ज संदीप सिंह के नेतृत्व में पटाखे डालने बुलेट मोटरसाइकिल सवारों को काबू करते उनके भारी चालान काटे गए, वहीं मौके पर मैकेनिकों को भी बुलाया गया और माडिफाइड मोटरसाइकिलों के साइलैंसर भी उतरवाए गए। जानकारी देते थाना इंचार्ज संदीप सिंह ने कहा कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार शरारती युवकों द्वारा लोगों को परेशान किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वाले की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। नशे में इस्तेमाल होने वाली सिल्वर पन्नी बेचकर नशे को बढ़ावा देने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें