Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना में फ्लाईओवर पर कपड़ों से भरा ट्रक पलटा, ट्रैफिक रहा बाधित, टला बड़ा हादसा

July 6, 2025

खन्ना में फ्लाईओवर पर कपड़ों से भरा ट्रक पलटा, ट्रैफिक रहा बाधित, टला बड़ा हादसा

खन्ना: शहर के नैशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड फ्लाईओवर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक अचानक पलट गया। यह ट्रक लुधियाना से पानीपत जा रहा था और फटे कपड़ों से लदा हुआ था। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक का एक टायर अचानक फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर पलट गया। ट्रक को सरफराज नामक चालक चला रहा था, जो सौभाग्य से इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। ट्रक पलटने के कारण फ्लाईओवर पर कई घंटे ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और तत्परता से कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से सुचारू किया गया। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रि या शुरू की और कुछ घंटों में यातायात सामान्य कर दिया गया।

ये भी देखें :- Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें