
Devdutt Padikkal : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। इस लीग ने कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ऐसे युवाओं में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। इस कड़ी में अगला नाम बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का हो सकता है। देवदत्त पडिक्कल का जन्म 7 जुलाई 2000 को केरल के एडप्पल में हुआ था। वह कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। पडिक्कल एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो किसी भी फॉर्मेट में, किसी भी पोजीशन पर खेलने की क्षमता रखते हैं।
RR के खिलाफ शतक लगाकर चर्चा में आए-
घरेलू क्रिकेट में बड़ा नाम बन चुके देवदत्त पडिक्कल आईपीएल 2021 में चर्चा में आए। आरसीबी की ओर से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने करीब 21 साल की उम्र में शतक जड़ा। पडिक्कल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 52 गेंदों पर 101 रन बनाए। इस पारी के बाद उनकी गिनती उन युवाओं में होने लगी जिन्हें भविष्य में भारतीय टीम के बड़े सितारे के तौर पर देखा जाता है। हालांकि, लगातार घरेलू क्रिकेट खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद देवदत्त पडिक्कल को उतने मौके नहीं मिले जितने मिलने चाहिए थे।
पडिक्कल का डेब्यू-
पडिक्कल ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट और टी20 डेब्यू किया है। उनका टेस्ट डेब्यू 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में हुआ था, जबकि उन्होंने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 2 टेस्ट की 3 पारियों में 90 रन और 2 टी20 में 38 रन बनाए हैं। इसके साथ ही 2000 से 2025 के बीच उन्होंने 74 आईपीएल मैचों में 11 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 1,806 रन बनाए हैं।
घरेलू क्रिकेट में लगाए 6 शतक-
घरेलू क्रिकेट की बात करें तो पडिक्कल ने 43 प्रथम श्रेणी मैचों में 2,815 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने 33 लिस्ट ए मैचों में 2,071 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...